श्रम मंत्रालय ने टाटा संस को बनाया अपना ‘नालेज पार्टनर
(India) टाटा संस ने आज कहा कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने उसे नालेज पार्टनर नियुक्त किया है। कंपनी के बयान में कहा गया है कि इस आशय के सहमति पत्र पर शुक्रवार को हस्ताक्षर किए गए। इस भागीदारी के तहत श्रम मंत्रालय उद्यमशीलता व रोजगार क्षमता जैसे क्षेत्रों में कंपनी के साथ मिलकर काम करेगी। उल्लेखनीय है कि टाटा संस, टाटा ग्रुप की प्रमुख कंपनियों की प्रवर्तक है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।