सोना फिर उछाल की ओर
(India)
विदेशी बाजारों में मजबूती के बीच त्योहारी सीजन की मांग को पूरा करने के लिए आभूषण निर्माताओं और स्टॉकिस्टों ने सोने में लिवाली की। इससे स्थानीय सराफा बाजार में शुक्रवार को पीली धातु 300 रुपये चढ़कर करीब दो महीने बाद फिर 29 हजार के स्तर को पार कर गई। यह 29 हजार 100 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुई। ऐसे ही औद्योगिक यूनिटों और सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग निकलने के कारण चांदी 200 रुपये सुधरकर 44 हजार 700 रुपये प्रति किलो हो गई। सिंगापुर में सोना 0.7 फीसद की तेजी के साथ 1,322.14 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया। चांदी 0.6 फीसद चढ़कर 20.08 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। इसका असर घरेलू बाजार की कारोबारी धारणा पर भी पड़ा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।