(India)
भाजपा राष्ट्रीय परिषद की बैठक में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली एकतरफा जीत का श्रेय राजनाथ सिंह और चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश के प्रभारी रहे अमित शाह को देते हुए कहा कि इन दोनों की मेहनत का ही नतीजा है कि भाजपा को इतनी जबरदस्त जीत हासिल हुई। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में टीम भाजपा के कैप्टन राजनाथ सिंह थे जबकि मैन ऑफ द मैच अमित शाह रहे। मोदी ने कहा कि चुनाव परिणाम ने राजनीतिक पंडितों को अचंभे में डाल दिया। उन्होंने कहा कि सबसे बड़े आश्चर्य की बात यह है कि देश में जिन्होंने 60 वर्षो तक शासन करने के बाद भी कुछ नहीं किया वही हमारी सरकार से महज 60 दिनों के बद ही काम का हिसाब मांगने लगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।