‘कमला बेनीवाल को बर्खास्त करना गलत कदम नहीं’
(India)
राज्यपाल के पद को सफेद हाथी बताते हुए शिवसेना ने कमला बेनीवाल को मिजोरम की राज्यपाल के पद से बर्खास्त करने का समर्थन किया और कहा कि कांग्रेस ने जो बोया वह काटा। शिवसेना के मुखपत्र सामना में एक संपादकीय में कहा गया है, पराजित कांग्रेसी नेता बेनीवाल को हटाए जाने पर आंसू बहा रहे हैं और इसे बदले की राजनीति बता रहे हैं। उन्होंने कहा, लेकिन, इसमें क्या गलती है अगर मोदी सरकार सत्ता में आने के बाद राज्यपालों को हटाने की कांग्रेस की परंपरा को निभा रही है। शिवसेना ने कहा है, इसपर सहमति है कि राज्यपाल का पद संवैधानिक है। लेकिन, अधिकतर वर्षों में देश पर शासन करने वाली कांग्रेस ने अपने फायदे के लिए इसका गलत इस्तेमाल किया और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को नुकसान पहुंचाया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।