जीत वाली टीम के कैप्टन बने राजनाथ, अमित शाह मैन ऑफ द मैच : मोदी
(DELHI, India) मोदी ने लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की पहली राष्ट्रीय परिषद की बैठक के अपने समापन भाषण में कहा, ‘हिंदुस्तान में कुछ छोटी-मोटी घटनाएं घट रहीं हैं। हिंसा की घटनाओं को भाजपा कभी स्वीकार नहीं कर सकती। शांति, प्रगति और भाईचारा विकास की पूर्व शर्त है और उससे कोई समझौता नहीं किया जा सकता। सबका साथ, सबका विकास इसलिए हमारा मूल मंत्र है और इसे लेकर हम चल रहे हैं।’ उन्होंने कांग्रेस का नाम लिये बिना कहा, ‘लेकिन वे लोग इतनी घोर पराजय के बाद भी वोट-बैंक की राजनीति नहीं छोड़ पाये हैं और समाज के तानेबाने को तोड़ने में लगे हैं।’ गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक अखबार से बातचीत में कथित तौर पर कहा है कि गैर-बराबरी, गरीबी जैसे असली दुश्मनों से लड़ने में लोगों को एकजुट होने से रोकने और गरीबों को आपस में बांटने की रणनीति के तहत देश में खासतौर से उत्तर प्रदेश में बनावटी और जानबूझकर सांप्रदायिक विवाद पैदा किये जा रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।