स्टील बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी टाटा स्टील लिमिटेड ने माइनिंग लाइसेंस रद्द होने और कच्चे माल की उपलब्धता घटने की वजह से ओडिशा के बमनीपाल स्थित संयंत्र में काम बंद कर दिया है। जिससे 6000 से अधिक लोगों के बेरोजगार होने का खतरा मंडराने लगा है। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि बमनलीपाल संयंत्र को सुकिंडा स्थित कैप्टिव खदान से हर साल 50 हजार टन कच्चा माल मिलता होता है। इससे पहले 5 मई को भी संयंत्र में काम बंद किया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।