(India)
इससे पूर्व वित्त वर्ष में उनका वेतन 24.33 करोड़ रूपये था। कंपनी की ताजा सालाना रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2013-14 की तीसरी तिमाही से एयरटेल का वित्तीय प्रदर्शन सुधरना शुरू हुआ लेकिन मित्तल के कुल वेतन में कमी का कारण प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन में 75 लाख रूपये की कमी है। मित्तल को मिलने वाले वेतन में 2013-14 में करीब 79 लाख रूपये की वृद्धि हुई थी। वित्त वर्ष 2013-14 में मित्तल को जितना वेतन मिला, वह एयरटेल के निदेशकों को मिले वेतन का करीब दोगुना है। मित्तल समेत सभी निदेशकों को कुल 35.84 करोड़ रूपये का वेतन मिला।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।