(DELHI, India)
मोदी ने अपने संदेश में कहा, ‘रक्षा बंधन के पावन त्योहार पर बधाई।’ वृंदावन और वाराणसी की विधवाओं, भाजपा महिला मोर्चा, दिल्ली सिख प्रतिनिधि सभा समेत विभिन्न संगठनों की महिला सदस्यों, स्कूली बच्चों, अशक्त बच्चों, गुजरात की महिला सांसदों एवं अन्य ने प्रधानमंत्री कलाई पर रखी बांधी। अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री नजमा हेपतुल्ला और साध्वी रितम्भरा ने भी प्रधानमंत्री की कलाई पर राखी बांधी और बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी रक्षा बंधन के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनायें दी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।