हुंडई ने Elite i20 कार बाजार में उतारी, कीमत 4.90 लाख से शुरू
(India) हुंडई के इस दूसरे पीढ़ी के मॉडल (आई20 एलीट) का मुकाबला मारुति सुजुकी की स्विफ्ट और फॉक्सवैगन पोलो जैसी कारों से होगा जिनके दाम 4.42 लाख रुपए और 7.99 लाख रुपए के बीच (एक्स शो रूम दिल्ली) के बीच है। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) के प्रबंध निदेशक और सीईओ बी.एस. सेओ ने कहा दिसंबर 2008 में आई20 की पहली पीढ़ी के वाहनों के बाद कंपनी अब तक देश में इसके 7.34 लाख वाहन बेच चुकी है। सेओ ने कहा, हम भारतीय बाजार के लिए प्रतिबद्ध हैं। नई एलीट आई20 से भारतीय बाजार में कंपनी को अपनी बाजार हिस्सेदारी और बढ़ाने में मदद मिलेगी। नई कार के पेट्रोल संस्करण का दाम 4.9 लाख से 6.46 लाख रुपए के बीच होगा। डीजल संस्करण का दाम 6.09 लाख से लेकर 7.67 लाख (एक्स शो-रूम दिल्ली) होगा। उन्होंने कहा कि एलीट आई20 पूरी तरह से नए प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है। यह मौजूदा संस्करण का स्थान लेगी। यह कंपनी के उत्पादन को बढ़ाने की रणनीति में मददगार साबित होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।