डब्ल्यूटीओ पर सरकार के बयान पर संसद में हंगामा
(DELHI, India) हालांकि वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि उनकी पार्टी के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है और बयान में कोई विरोधाभास नहीं है। जेटली ने कहा कि पूर्ववर्ती संप्रग सरकार द्वारा बाली में संपन्न डब्ल्यूटीओ की बैठक में हुए करार पर उनकी पार्टी ने पिछले साल दिसंबर में आपत्ति जताई थी और पार्टी का यह रूख आज भी यथावत है। सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति हामिद अंसारी ने पूर्व सदस्य एकनाथ ठाकुर के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ठाकुर को श्रद्धांजलि देने के बाद सभापति हामिद अंसारी ने प्रश्नकाल शुरू करने को कहा। इसी बीच कांग्रेस के आनंद शर्मा ने कहा कि उन्होंने नियम 267 के तहत प्रश्नकाल स्थगित करने का नोटिस दिया है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।