टाटा मोटर्स ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जून, 2014 में समाप्त तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री 37.18 प्रतिशत बढ़कर 64,150.74 करोड़ रुपए रही जो एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में 46,761.91 करोड़ रुपए थी। एकल आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ 2014-15 की पहली तिमाही में 44 प्रतिशत घटकर 393.65 करोड़ रुपए रहा जबकि एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में लाभ 703.26 करोड़ रुपए था। एकल आधार पर शुद्ध बिक्री आलोच्य तिमाही में 7,612.89 करोड़ रुपरए रही जो एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में 9,035.61 करोड़ रुपए थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।