आर्थिक विकास की रफ्तार को तेज करने के उद्देश्य से केंद्र ने रिजर्व बैंक पर परोक्ष रूप से ब्याज दरों में कमी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि सरकार ने इसका मन बना लिया है। अब रिजर्व बैंक को परिस्थितियों की समीक्षा कर इस बारे में फैसला करना है। केंद्र में राजग की सरकार बनने के बाद मौद्रिक नीति की दो समीक्षाओं में रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों को यथावत रखने का फैसला किया। रिजर्व बैंक के बोर्ड के साथ हुई बैठक के बाद जेटली ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वह दोनों बार स्पष्ट तौर पर अपने विचार प्रकट कर चुके हैं। इस पर रिजर्व बैंक को फैसला करना है। मुझे उम्मीद है कि वह सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।