बीजेपी के सत्‍ता में आने के बाद देश में सांप्रदायिक हिंसा बढ़ी: सोनिया गांधी
(DELHI, India) केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के एक विशेष सम्मेलन को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि सोनिया ने कहा कि बीजेपी के सत्‍ता में आने के बाद देश में सांप्रदायिक हिंसा बढ़ी है। सोनिया ने नरेंद्र मोदी सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि समाज को बांटने के लिए उत्तर प्रदेश तथा महाराष्ट्र में जानबूझकर साम्प्रदायिक हिंसा फैलाई जा रही है। पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी साम्प्रदायिक हिंसा हुई। ये घटनाएं जानबूझकर समाज को धार्मिक आधार पर बांटने के लिए की जा रही हैं। इसलिए हमें विविधतावादी समाज के निर्माण के लिए कोशिश करनी चाहिए। गौर हो कि सोनिया ऐसे समय केरल दौरे पर हैं जब पार्टी की प्रदेश इकाई ने पूरे राज्य में बूथ स्तरीय कमेटी गठन की प्रक्रिया शुरू करके पार्टी में व्यापक संगठनात्मक बदलाव शुरू किया। सोनिया दोपहर में बेंगलुरु के लिए रवाना होने से पहले शहर में महिला सशक्तिकरण योजना ‘कुटुम्बश्री’ की 16वीं वषर्गांठ का उद्घाटन करेंगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।