15 अगस्त को ढाई रुपये सस्ता हो सकता है पेट्रोल
(India) एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल की कीमतों में ढाई रुपये प्रति लीटर की कटौती कर सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो यह अब तक की सबसे बड़ी कटौती होगी। मोदी सरकार ऎसा करती है तो लोगों को पेट्रोल की मार से बड़ी राहत मिलेगी। इस कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 70 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। फिलहाल दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 72.51 रुपये है। इस समय अन्तर्राष्ट्रीय तेल बाजार में कच्चे तेल की कीमत में औसतन 7.5 डॉलर की गिरावट आई है। गौर हो कि पेट्रोल कीमतों को लेकर ऐसा हुआ तो इस माह दूसरी बार कटौती होगी। इससे पहले एक अगस्त को कंपनियों ने पेट्रोल कीमतों मे दिल्ली में 1.09 रूपये प्रति लीटर की कमी की थी। सूत्रों का कहना है कि तेल कंपनियों के राजस्व घाटे में इस कदम के चलते मामूली सी बढ़ोत्तरी हो सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।