एयरसेल-मैक्सिस सौदे को लेकर आरोप पत्र दाखिल करेगी CBI
(India) केन्द्रीय जांच ब्यूरो ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि वह विवादास्पद एयरसेल-मैक्सिस सौदे को लेकर अदालत में शीघ्र ही आरोप पत्र दाखिल करेगी क्योंकि अटार्नी जनरल इस मामले में आगे कानूनी कार्यवाही नहीं करने के बारे में जांच ब्यूरो के निर्देश रंजीत सिन्हा के दृष्टिकोण से असहमत हैं। इस मामले में पूर्व दूरसंचार मंत्री दयानिधि मारन कथित रूप से संलिप्त हैं। न्यायमूर्ति एच एल दत्तू की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने इस मामले की जांच की प्रगति रिपोर्ट के अवलोकन के बाद कहा कि अटार्नी जनरल (मुकुल रोहतगी) की राय के बाद जांच ब्यूरो इस महीने के अंत तक आरोप पत्र दाखिल करने की बात कर रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।