टाटा मोटर्स ने पेश की 'जेस्ट', कीमत 4.64 लाख रुपए
(India) टाटा मोटर्स के अध्यक्ष (यात्री वाहन कारोबार इकाई) रंजीत यादव ने यहां पत्रकारों को बताया, ‘हमने बहुप्रतीक्षित कांपैक्ट सेडान कार जेस्ट को आज बाजार में उतार दिया। इसे भारत, ब्रिटेन, इटली और कोरिया की वैश्विक टीमों द्वारा वैश्विक ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है।’ यादव ने कहा कि जेस्ट का पेट्रोल संस्करण 4.64 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होगा, जबकि डीजल संस्करण की शुरुआती कीमत 5.64 लाख रुपये (दिल्ली शोरूम में) है। उन्होंने कहा कि यह कार देशभर में टाटा मोटर्स के 470 से अधिक आउटलेट्स में बिक्री के लिए आज से उपलब्ध हो गई है। कंपनी 3 साल या एक लाख किलोमीटर वारंटी की पेशकश कर रही है। साथ ही उसने 3 साल या 45,000 किलोमीटर की वाषिर्क मरम्मत ठेका (एएमसी) और तीन साल तक सड़क किनारे सहायता सेवा की भी पेशकश की है। जेस्ट का विनिर्माण पुणे में पिंपरी और रंजनगांव संयंत्र में किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।