आज लोकसभा में हो सकती है सांप्रदायिक हिंसा पर चर्चा
(India)
ऐसा लगता है कि विपक्ष ने मोदी सरकार को सांप्रदायिकता के मुद्दे पर घेरने की तैयारी कर ली है। इस मुद्दे पर सबसे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार को लोकसभा में घेरा। इसके बाद मंगलवार को सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी राज में सांप्रदायिक हिंसा बढ़ी है। कुछ ऐसे ही आरोप पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी लगाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी सूबे का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ रही है। इन सबके बीच आज लोकसभा में सांप्रदायिक हिंसा पर बहस होगी। खबर है कि लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से मुलाकात की थी. इस मुलाकात में दोनों ने सांप्रदायिक हिंसा पर चर्चा की मांग की. सूत्रों के मुताबिक सुमित्रा महाजन ने इन नेताओं की मांग मान ली है और आज इस पर चर्चा संभव है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।