सरकार ने बताया कि एक रुपये के नोटों की प्रिंटिंग साल 1990 से बंद है, लेकिन वैध मुद्रा के रूप में जारी होने की वजह से ये नोट चल रहे हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक 50 पैसे, एक रुपये, दो रुपये, 5 रुपये और 10 रुपये के अंकित मूल्य के सिक्के जारी करता है। उन्होंने बताया कि एक रुपये के नोटों की छपाई साल 1990 से बंद है लेकिन वैध मुद्रा होने की वजह से इनका चलन अभी भी जारी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।