स्वतंत्रता दिवस पर सस्ते हुए हवाई टिकट
(India)
भारतीय और विदेशी विमानन कंपनियां 68वें स्वतंत्रता दिवस पर सीमित अवधि के लिए किराए में छूट की पेशकश कर रही हैं। कई विदेशी एयरलाइंस विदेश यात्रा पर जाने वाले भारतीय यात्रियों को 20 प्रतिशत से 32 प्रतिशत तक छूट की पेशकश कर रही हैं। किराए में छूट की पेशकश करने वाली घरेलू विमानन कंपनियों में जेट एयरवेज, इंडिगो, स्पाइसजेट और गो एयर शामिल हैं। जहां ब्रिटिश एयरवेज भारत से ब्रिटेन व अमेरिका की यात्रा के लिए प्रथम दर्जे व बिजनेस क्लास के किराए पर 15 प्रतिशत छूट की पेशकश कर रही है, वहीं इसकी प्रतिस्पर्धी वर्जिन ऐटलैंटिक ने फ्रीडम ऑफर स्कीम पेश की है। इसमें ब्रिटेन जाने वाले यात्रियों को प्रीमियम इकॉनमी व अपर क्लास में मूल किराए का महज 68 प्रतिशत भुगतान करना होगा। यूरोपीय एयरलाइन एयर फ्रांस-केएलएम किराए में 20 प्रतिशत छूट की पेशकश कर रही है। इसी तरह कतर एयरवेज किराए में 25 प्रतिशत छूट की पेशकश कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।