(India)
मूडीज ने अपनी रिपोर्ट, ‘वैश्विक वृहद परिदृश्य 2014-15’ में कहा है, ‘भारत और इंडोनेशिया के मामले में वृद्धि परिदृश्य बेहतर रह सकता है। दोनों देशों के लिये हम इस साल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि 5 प्रतिशत और वर्ष 2015 में इसके 5.5 से 6 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त करते हैं।’ एजेंसी ने कहा है कि भारत में पिछले तीन दशक में पहली बार किसी एक पार्टी की बहुमत वाली सरकार बनने से आर्थिक वृद्धि का अनुमान बढ़ा है। हालांकि, रेटिंग एजेंसी ने कहा है कि भारत का वृद्धि अनुमान अभी भी उस स्तर से काफी नीचे है जो कि वैश्विक संकट से पहले देखा गया था। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘भारत के मामले में विशेषकर, अनुमानित वृद्धि दर वैश्विक संकट से पहले के उसके स्तर से अभी भी काफी नीचे है और वर्ष 2017-18 तक 7 से 8 प्रतिशत की वृद्धि हासिल करने के नई सरकार के लक्ष्य से भी काफी पीछे है।’ मूडीज ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया ‘जीडीपी वृद्धि में बेहतर उछाल देख सकते हैं।’ भारत सरकार के अनुमान के मुताबिक चालू वित्त वर्ष के दौरान आर्थिक वृद्धि 5.4 से 5.9 प्रतिशत के दायरे में रह सकती है। इससे पहले वैश्विक मंदी के चलते घरेलू गतिविधियां धीमी पड़ने पर पिछले दो साल में आर्थिक वृद्धि 5 प्रतिशत से भी नीचे चली गई थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।