(DELHI, India)
साथ ही उन्होंने कहा, 'मुलायम और लालू के लिए सत्ता सर्वोपरि है, मेरे लिए सम्मान'। इससे पहले आज ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि यदि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सपा और बसपा के बीच मध्यस्थता करें तो मायावती से हाथ मिलाने में उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। गौरतरलब है कि बीते शनिवार को बिहार में एक रैली के दौरान जब लालू और नीतीश 20 साल बाद एक मंच पर आए थे तब लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि बिहार में राजद और जेडीयू की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में मायावती और मुलायम को भी हाथ मिलाकर भाजपा के खिलाफ लड़ना चाहिए। हालांकि उस समय दोनों दलों ने लालू की इस अपील को खारिज कर दिया था। दोनों दलों के नेताओं ने कहा था कि वे प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी आपसी गठबंधन नहीं करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।