जुलाई में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 7.96% पर
(India) उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा मुद्रास्फीति जून में 7.46 प्रतिशत (7.31 प्रतिशत से संशोधित) पर थी। पिछले साल जुलाई में खुदरा मुद्रास्फीति 9.64 प्रतिशत पर थी। आज जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार जुलाई में खाद्य मुद्रास्फीति बढ़कर 9.36 प्रतिशत हो गई, जो जून में 7.97 प्रतिशत पर थी। जुलाई में सब्जियां सालाना आधार पर 16.88 प्रतिशत महंगी थीं। जून में सब्जियों की महंगाई दर 8.73 प्रतिशत थी। इसी तरह जुलाई में फल पिछले साल से 22.48 प्रतिशत महंगे थे। जून में फलों के दाम 20.64 प्रतिशत ऊंचे थे। इसी तरह दालों के दाम जुलाई में 5.85 प्रतिशत ऊंचे थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।