भाजपा ने सोनिया पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस सबसे साम्प्रदायिक पार्टी
(DELHI, India) भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘कांग्रेस पूरी तरह से आधारहीन आरोप लगा रही है और हम इसे पूरी तरह से खारिज करते हैं। ये सब राजनीति से प्रेरित हैं।’ उन्होंने कहा, ‘वास्तव में कांग्रेस सबसे साम्प्रदायिक पार्टी है और उसका वोट बैंक की राजनीति का साम्प्रदायिक एजेंडा है। उसने हैदराबाद में एआईएमआईएम और केरल में मुस्लिम लीग से गठजोड़ किया है।’ जावड़ेकर सोनिया गांधी के उस आरोप पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे जिसमें उन्होंने कहा है कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद से साम्प्रदायिक घटनाओं में काफी वृद्धि दर्ज की गई है और अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से इसका प्रतिरोध करने को कहा। जावड़ेकर ने कहा कि यह टिप्पणी कांग्रेस की हताशा को दर्शाती है। उन्होंने कहा, ‘लोगों ने पूरी तरह से कांग्रेस को खारिज कर दिया है। यह टिप्पणी इसलिए सामने आई क्योंकि हताशा बढ़ रही है।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।