(DELHI, India)
शांति भूषण ने बयान दिया है कि अरविंद केजरीवाल में पार्टी चलाने की योग्यता नहीं है। उन्होंने पार्टी की कमान किसी और नेता को सौंपने की सलाह देते हुए केजरीवाल पर व्यंग्य भी किए। शांति भूषण ने कहा कि अरविंद केजरीवाल बुद्धिमान, तेज, अच्छे रणनीतिकार और बेहतरीन कैंपेनर है लेकिन उनमें संगठन खड़ा करने की क्षमता नहीं है। केजरीवाल पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मैनेज नहीं कर सकते। भूषण ने कहा कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र की कमी है और केजरीवाल सिर्फ अपनी मर्जी चलाते हैं। भूषण ने पार्टी का भविष्य अच्छा बताते हुए कहा कि यदि पार्टी की कुछ चीजों को सही कर लिया जाए तो आम आदमी पार्टी आने वाले समय में बढिया प्रदर्शन कर सकती है। शांति भूषण का बयान आम आदमी पार्टी और खासकर अरविंद केजरीवाल के लिए बड़ा झटका है। पार्टी छोड़ने वाली एक और नेता शाजिया इल्मी ने भी शांति भूषण की बात से सहमति जताते हुए कहा है कि उन्होंने सही मुद्दे उठाए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।