सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार से सवाल-गंगा सफाई को लेकर तत्‍काल कदम क्‍यों नहीं उठाए जा रहे
(DELHI, India) न्यायालय ने केंद्र सरकार को दो सप्ताह के भीतर 2500 किलोमीटर लंबी इस पवित्र नदी को प्रदूषण मुक्त कराने की कार्ययोजना का खाका पेश करने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति तीरथ सिंह ठाकुर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा कि गंगा की सफाई बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है और इसे गति प्रदान करने की आवश्यकता है। न्यायाधीशों ने गंगा नदी को स्वच्छ बनाने के भाजपा के चुनाव पूर्व वायदे का जिक्र करते हुए सवाल किया कि क्या आप गंगा नदी को बचा रहे हैं? यह तो आपके चुनाव घोषणा पत्र में भी था। आप इस पर कार्रवाई क्यों नहीं करते हैं? सालिसीटर जनरल रंजीत कुमार ने इस मामले में कुछ और वक्त देने का अनुरोध करते हुये कहा कि यह मसला जल संसाधन, नदी विकास और गंगा नवीनीकरण मंत्रालय को दिया गया है जो अभी तक पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के पास था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।