30 सितंबर तक नहीं बढ़ाए जाएंगे गैस के दाम : सरकार
(India) राज्यसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बताया कि राजग सरकार ने जनता के हितों और स्थायी संसदीय समिति की सिफारिशों के मद्देनजर प्राकृतिक गैस के मूल्य निर्धारण के फार्मूले की समीक्षा करने का निर्णय किया। पूरक प्रश्नों के जवाब में उन्होंने कहा कि इस अवधि में गैस के दाम नहीं बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने विस्तृत ब्यौरा दिए बिना कहा कि 30 सितंबर तक जहां गैस के दाम नहीं बढ़ाए जाएंगे वहीं निवेशकों तथा जनता के हितों को देखते हुए प्राकृतिक गैस मूल्य निर्धारण का नया फार्मूला भी तैयार कर लिया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।