सांप्रदायिक हिंसा पर हुई लोकसभा में चर्चा
(India)

देश में कथित रूप से बढ़ती सांप्रदायिक दंगों की आंच ने बुधवार को भी लोकसभा को गर्म रखा. मामले में सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस के सदस्यों के बीच जम कर तकरार हुई. दोनों ने एक-दूसरे पर धुव्रीकरण का एजेंडा आगे बढ़ाने का आरोप लगाया. विपक्ष ने आरोप लगाया कि बीजेपी और उससे जुड़े संगठन सत्ता में बने रहने के लिए समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने शासनकाल में हुए दंगों पर चर्चा क्यों नहीं करती है.दूसरी ओर, कांग्रेस के जुबानी प्रहार पर पलटवार करते हुए बीजेपी के योगी आदित्यनाथ ने कहा, कि कांग्रेस शासन के दौरान हुए सांप्रदायिकदंगों में हजारों लोग मारे गए और साढ़े तीन लाख कश्मीरी पंडित अपने ही देश में शरणार्थी बन गए. कांग्रेस पार्टी ने संसद में कभी उस पर चर्चा नहीं की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।