शीर्ष पांच भारतीय दौलतमंदों के पास 85.5 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति
(India)
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी की अगुआई में शीर्ष पांच भारतीय दौलतमंदों के पास संयुक्त रूप से कुल 85.5 अरब डॉलर (तकरीबन 5,23,897 करोड़ रुपये) की व्यक्तिगत संपत्ति है। यह देश में एक अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति वाले सभी धन कुबेरों की कुल संपत्ति के करीब आधे के बराबर है। वेल्थ रिसर्च फर्म वेल्थ-एक्स की देश के सर्वाधिक धनी व्यक्तियों की समीक्षा के अनुसार, मुकेश अंबानी 24.4 अरब डॉलर की अनुमानित संपत्ति के साथ देश के सबसे दौलतमंद व्यक्ति हैं। उनके बाद स्टील किंग लक्ष्मी निवास मित्ताल, सन फार्मा के दिलीप सांघवी, आइटी फर्म विप्रो के अजीम प्रेमजी और टाटा संस के पलोनजी शापूरजी मिस्त्री का नाम आता है। वेल्थ एक्स ने कहा कि ये पांच अरबपति अपने पास कुल 85.5 अरब डॉलर की संपत्तिरखते हैं। यह देश के बाकी अरबपतियों की दौलत का 47.5 फीसद है। अध्ययन में आगे कहा गया कि इन पांचों उद्यमियों ने तेल एवं गैस, स्टील और फार्मास्यूटिकल जैसे सेक्टरों में व्यवसाय के जरिये सफलता हासिल की। इनके मुकाबले देश के सबसे अमीर अभिनेता बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की कुल संपत्ति 60 करोड़ डॉलर है। जबकि नवंबर 2013 में रिटायर हुए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की निजी संपत्ति 16 करोड़ डॉलर के बराबर है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।