अब तीन साल के लिए हो सकेगा थर्ड पार्टी बीमा
(India)
अब टू वीलर्स के लिए थर्ड पार्टी बीमा एक साल के बजाय तीन साल तक के लिए हो सकेगा। बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने इंश्योरेंस कंपनियों को इसकी इजाजत दे दी है। इरडा द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार कंपनियां ग्राहकों से एक साल की प्रीमियम राशि का तीन गुना पैसा लेकर तीन साल का बीमा कर सकती हैं। एक बार बीमा हो जाने पर इस पूरी अवधि के दौरान कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा यदि वीइकल पूरी तरह से खत्म भी हो जाता है, तो भी बीमा को कैंसल नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा प्रीमियम की पूरी कीमत एक बार में ही चुकानी होगी। इरडा के इस फैसले से बीमा कंपनियों को फायदा होगा, क्योंकि ज्यादातर ग्राहक वीइकल बीमा को रिन्यू नहीं कराते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।