(DELHI, India)
ज्युडिशियल एप्वाइंटमेंट्स कमीशन बिल के बुधवार को लोकसभा में पारित होने के बाद सत्र के आखिरी दिन आज राज्यसभा से भी इसे पारित कराया जा सकता है। अगर यह बिल आज राज्यसभा से भी पास हो जाता है तो राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद इसे कानून का दर्जा प्राप्त हो जाएगा और इसके बाद जजों की नियुक्ति न्यायिक आयोग करेगा। जजों की नियुक्ति के लिए 6 सदस्यीय न्यायिक आयोग में चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट के दो जज, कानून मंत्री और दो ऐसी शख्सियत होगी जिन्हें प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और चीफ जस्टिस चुनेंगे। न्यायिक आयोग के छह में से अगर किसी दो लोगों को किसी के नाम पर आपत्ति हुई तो उस जज की नियुक्ति रोक दी जाएगी,,गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों की नियुक्ति अभी तक कोलेजियम सिस्टम से होती आ रही है। कोलेजियम में सुप्रीम कोर्ट के जज होते हैं और वही आपस में नाम तय कर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों की नियुक्ति करते हैं। सूत्रों के मुताबिक, बीमा बिल को आज सलेक्ट कमेटी के पास भेजा जाएगा। सरकार इस बिल को पारित नहीं करा सकी। बिल में बीमा सेक्टर में विदेशी निवेश को 26 फीसदी से बढ़ाकर 49 फीसदी करने का प्रस्ताव है। मोदी सरकार ने बजट में इस घोषणा का एलान किया था। कांग्रेस बीमा बिल को सीधे संसद से पारित कराने का विरोध कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।