रूपया 17 पैसे मजबूत, एक डॉलर की कीमत 61.04 रुपए
(India) फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि अन्य मुद्राओं की तुलना में डालर की कमजोरी और घरेलू इक्विटी बाजार में तेजी से रुपये की विनिमय दर मजबूत हुई। फारेक्स बाजार में कल के कारोबारी सत्र के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 13 पैसे कमजोर होकर 61.21 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 17 पैसे सुधरकर 61.04 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज के शुरुआती कारोबार में 56.03 अंक अथवा 0.22 फीसदी मजबूत होकर 25,974.98 अंक पर पहुंच गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।