उन्होंने यहां हवाईअड्डे पर कहा, ‘मंगल मिशन मंगलयान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रहा है और योजना के मुताबिक यह 24 सितंबर को कक्षा में पहुंच जाएगा।’ 450 करोड़ रुपये की लागत वाले मंगलयान को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से पिछले साल 5 नवंबर को पोलर सेटेलाइट लांच व्हीकल से छोड़ा गया था। तय कार्यक्रम के अनुसार इसे मंगल ग्रह के वातावरण में 24 सितंबर को पहुंचना है। इसरो के अनुसार मंगल ग्रह तक पहुंचने में केवल 14 प्रतिशत यात्रा बची है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।