रेडियो जॉकियों के सांसदों की नकल उतारने पर सरकार खफा
(ANDAMANandNICOBAR, India) सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान रेडियो जॉकियों द्वारा संसद सदस्यों की नकल उतारे जाने और द्विअर्थी टिप्पणियां किए जाने के बारे में सपा की जया बच्चन के एक पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है। उन्होंने कहा कि एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया निगरानी केंद्र है जो इस पर नजर रख रहा है। तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन ने पूरक प्रश्न में कोलकाता स्थित आकाशवाणी केंद्र में, 35 वर्ष की आयुसीमा पूरी कर चुके रेडियो जॉकियों को सेवानिवृत्त किए जाने के बारे में पूछा। इसके उत्तर में जावड़ेकर ने कहा कि यह मामला जानकारी में आने के बाद उन्होंने इस पर रोक के आदेश दिए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।