गरीबों को बैंक, बीमा सुविधा वाली ‘प्रधानमंत्री जनधन योजना’ घोषित
(DELHI, India) इस योजना के तहत हर गरीब परिवार का बैंक खाता खोला जाएगा, जिसमें खाताधारक को एक लाख रुपए के जीवन बीमा का संरक्षण होगा। मोदी ने 68वें स्वाधीनता दिवस पर ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने पहले संबोधन में इस योजना की घोषणा करते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री जनधन योजना के माध्यम से हम देश के गरीब से गरीब लोगों को बैंक खाता की सुविधा से जोड़ना चाहते हैं।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश के करोड़ों परिवार हैं जिनके पास मोबाइल फोन तो हैं लेकिन बैंक में खाता नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान साहूकार का कर्ज नहीं दे पाता तो मजबूरन आत्महत्या कर लेता है। यह योजना ऐसे परिवारों के लिये सोचकर बनायी गयी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।