कांग्रेस से निलंबित किए गए बीरेंद्र सिंह आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हरियाणा के जींद की रैली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में बीरेंद्र सिंह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। जींद की रैली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खुद पहुंचकर बीरेंद्र सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। चैधरी बीरेंद्र सिंह के करीबी माने जाने वाले संगठन की रैली है। जींद की रैली को अमित शाह भी संबोधित करेंगे। सुबह ग्यारह बजे रैली शुरू होगी। जिसके बाद करीब एक बजे अमित शाह भाषण देंगे। चैधरी बीरेंद्र सिंह हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर हुड्डा से नाराज हैं। खुलकर नाराजगी जाहिर करने के बाद कांग्रेस बीरेंद्र सिंह को सस्पेंड कर चुकी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।