भाजपा में शामिल हुए बीरेंद्र सिंह
(India)
हरियाणा के कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह औपचारिक तौर पर बीजेपी में शामिल हो गए। जींद में आयोजित एक रैली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में 48 साल से कांग्रेसी रहे बीरेंद्र सिंह भाजपाई हो गए। बीरेंद्र सिंह हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कट्टर विरोधी हैं और कई बार उन्हें पद से हटाने की खुली मांग कर चुके थे। जींद में आयोजित हरियाणा निर्माण रैली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह खासतौर पर मौजूद थे। उनके सामने हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के भाई अशोक शर्मा, पूर्व मंत्री रामकृष्ण बैरागी, ब्रज मोहन सिंह और कुलबीर मलिक समेत कांग्रेस के करीब तीन दर्जन और नेता भी बीजेपी में शामिल हुए। रैली में बीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री हुड्डा के खिलाफ भड़ास निकाली तो अध्यक्ष अमित शाह ने इसे

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।