पार्टी हाईकमान के इस फैसले को लेकर चौथी बार पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा का अध्यक्ष बनाए जाने से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते नाराज हो गए हैं। अपने साथ अन्याय बताते हुए कुलस्ते कहते हैं कि मोदी जी सीएम से पीएम हो गए और हम वहीं घिसे जा रहे हैं, अब जुबान दबाकर नहीं रह सकता। कुलस्ते का कहना है कि तीन बार से लगातार मुझे ही अजजा मोर्चा की कमान सौंपी जा रही है, पार्टी में क्या और कोई नहीं है। यूपीए सरकार के दौरान लोकसभा में नोटों गड्डियां लहराकर भाजपा के जिन सांसदों ने 'नोट फॉर वोट' कांड का खुलासा कर सनसनी फैलाई थी उसमें कुलस्ते भी शरीक थे। इस प्रकरण में उन्हें कुछ दिन जेल भी जाना पड़ा था। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धर्मपाल कौशिक को भाजपा की छत्तीसगढ़ इकाई का प्रमुख बनाया गया है। वह रायगढ़ के पार्टी सांसद विष्णु देव साईं का स्थान लेंगे जो श्रम एवं रोजगार तथा खान राज्य मंत्री बनाये गए हैं। सिद्धार्थ भट्टाचार्य को पार्टी की असम इकाई की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वह सर्वानंद सोनोवाल की जगह लेंगें जो केन्द्र में युवा मामलों एवं खेल राज्य मंत्री हैं। पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय सचिव टी सौंदरराजन को तमिलनाडु का प्रमुख बनाया गया है। वह पी. राधाकृष्णन का स्थान लेंगी जो केन्द्र में भारी उद्योग राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।