भारत के पाकिस्तान से वार्ता रद्द करने बावजूद अलगाववादी नेता आज पाक उच्चायुक्त से करेंगे मुलाकात
(DELHI, India) लेकिन पाकिस्तान और अलगाववादियों का रवैया बदलता नहीं दिख रहा है। भारत के कड़े रुख के बावजूद कश्मीर के अलगाववादी नेता आज (मंगलवार) पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित से मुलाकात का करेंगे। अलगाववादी नेताओं ने सोमवार को कहा कि भारत द्वारा पाकिस्तान के साथ विदेश सचिव स्तर की वार्ता रद्द कर दिए जाने के बाद भी वे पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित के साथ आज (मंगलवार) नई दिल्ली में मुलाकात करेंगे। हुर्रियत कांफ्रेंस के उदारवादी धड़े के प्रवक्ता ने कहा, मीरवाइज उमर फारूक आज दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायुक्त से मिलने जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र ने बातचीत रद्द कर दी है। उन्होंने कहा, लेकिन हम विचार विमर्श की प्रकिया जारी रखेंगे जो कश्मीर मुद्दे के हल के लिए वार्ता प्रक्रिया का हिस्सा है। भारत ने पाकिस्तान उच्चायुक्त द्वारा हुर्रियत नेताओं के साथ भेंटवार्ता करने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए 25 अगस्त को इस्लामाबाद में होने जा रही विदेश सचिव स्तर की वार्ता सोमवार को रद्द कर दी। हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली शाह गिलानी भी बासित से मिलने आज दिल्ली जाएंगे। गिलानी के प्रवक्ता ऐयाज अकबर ने कहा, हां, हम उनसे मिलने जाएंगे। जेकेएलएफ के एक प्रवक्ता ने कहा, कि उनकी पार्टी के अध्यक्ष मोहम्मद यासिन मलिक निजी कारणों के चलते मंगलवार को दिल्ली में ही होंगे। उन्होंने कहा कि मलिक भी भेंट कर सकते हैं। वह पहले से ही दिल्ली में हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।