(DELHI, India)
बिहार में कल ऑटोरिक्शा और ट्रेन की टक्कर में 20 लोगों के मारे जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गहरा दुख प्रकट किया और मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई. पीएम मोदी के अकाउंट से एक ट्वीट में लिखा गया, बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में ऑटोरिक्शा-एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में लोगों के मारे जाने से प्रधानमंत्री दुखी हैं. इसमें कहा गया, प्रधानमंत्री दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं. पूर्वी चंपारण जिले में सेमरा और सुगौली स्टेशनों के मध्य एक रेलवे क्रॉसिंग से पूरी रफ्तार से गुजर रही राप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन से खचा-खच भरा एक ऑटोरिक्शा टकरा गया, जिससे आठ बच्चों सहित 20 लोग मारे गए.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।