(DELHI, India)
मोदी ने ट्विटर पर कहा कि योजना आयोग का स्थान लेने वाली संस्था की रूपरेखा के लिए आपके सुझावों का स्वागत करता हूं। नई संस्था के लिए दिए जाने वाले सुझावों के लिए मेरी सरकार की ओर से 'ओपन फोरम' शुरू किया गया है। उन्होंने ट्विटर पर फोरम से संबंधित वेबसाइट 'माईगॉव डॉट एनआईसी डॉट इन' भी साझा किया है। प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के नाम संबोधन में 64 साल पुराने योजना आयोग के स्थान पर नई संस्था गठित किए जाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि हम प्रस्तावित संस्था को इस रूप में देख रहे हैं कि यह 21वीं सदी के भारत की आकांक्षाओं को पूरा करे और राज्य की भागीदारी बढ़ाए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।