भ्रष्टाचार खत्म करने को प्रक्रिया बनेंगी आसान: जावड़ेकर
(DELHI, India) उन्होंने कहा कि हमने सेंसर बोर्ड में रिश्वतखोरी की घटना को गंभीरता से लिया है। हम संबंधित सीईओ को पहले ही निलंबित कर चुके हैं और किसी भी तरह के भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। हमारी सरकार में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है और हम अपने सफाई अभियान पर आगे बढ़ेंगे। जावड़ेकर ने कहा कि हम प्रक्रियाओं को आसान और पारदर्शी बनाएंगे, ताकि भ्रष्टाचार की घटनाओं और कारणों को उखाड़कर फेंका जा सके। उन्होंने कहा कि सेंसर बोर्ड फिल्म प्रमाणन में रिक्त महत्वपूर्ण पदों को उचित पेशेवरों से भरा जाएगा। मंत्री ने कहा कि रिक्तियां जल्द ही पेशेवर अनुभव और ईमानदार लोगों से भरी जाएंगी। सेंसर बोर्ड के सीईओ राकेश कुमार को एक छत्तीसगढ़ी फिल्म को मंजूरी देने के लिए कथित रूप से 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में मुंबई में गिरफ्तार किया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।