गोंडा जिले में बाढ़ से बुरा हाल, हजारों लोग विस्थापित
(Colonelganj, Gonda) इस समय घाघरा 73 सेंटीमीटर और सरयू 83 ऊपर है । जिले की दो तहसील तरबगंज और कर्नलगंज के बत्तीस गांव के 323 मजरे जलमग्न हो चुके है। बाढ़ से लगभग 50 हजार आबादी प्रभावित हुई है। 790 परिवारों के 4000 से ज्यादा लोगों को सड़क और बाढ़ चौकियों पर शरण लेनी पड़ी है। फसलों का काफी नुकसान हुआ है। 6 वर्षीया मासूम बच्चे की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई है। प्रशासन ने 275 नांवे 4 मोटर वोट के साथ पीएससी के जवान तैनात कर दिये हैं। सबसे ज्यादा बदतर स्थिति तरबगंज तहसील का है। यहां पर लोगों का आशियाना डूब चुका जो कुछ बचा है उसे नाव से लेकर पटपरगंज राहत केन्द्र पर लगे टेंट में आसरा ले रहें है। मवेशियों को सड़क के किनारे लाकर रखा गया है। राहत कैम्प में डॉक्टर की तैनाती कर दी गई है। विद्यालय डूब चुके हैं। प्रशासन ने तरबगंज नबाबगंज व बेलसर ब्लाक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया है। फिलहाल प्रशासन का कहना है कि व्यवस्था दुरुस्त है। बाढ़ से किसी को परेशानी न हो इसलिए व्यापक व्यवस्थाएं कर दी गई है। प्रशाशन लाख दावे करे लेकिन बाढ़ पीडितो में बुरी तरह से असंतोष व्याप्त है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।