महिला कांग्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी कुछ ऐसा बोल गए कि विवाद पैदा हो सकता है। इस मौके पर महिलाओं को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि जो लोग आपको माता और बहन कहते हैं, जो मंदिरों में मत्था टेकते हैं, देवी की पूजा करते हैं वही बसों में आपके साथ छेड़छाड़ करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज महज कानून से नहीं बदलता है। समाज में महिलाओं के प्रति सोच बदलने की जरूरत है। राहुल ने कहा कि जब तक लोगों की सोच नहीं बदलेगी तब तक समाज को बदलना आसान नहीं है। 16वीं लोकसभा चुनाव में राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस को अब तक की सबसे बुरी हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव को लिए कमर कस लें। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार की हर योजना आम आदमी को सशक्त बनाने वाली है। अपनी स्पीच में राहुल महिलाओं की सुरक्षा पर पूरी तरह से केंद्रित रहे। उन्होंने कहा कि हर महिला को किसी ने किसी मोर्चे पर दबाया जाता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।