(MAHARASHTRA, India)
मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार से मुक्ति पाए बिना देश तरक्की नहीं कर सकता, मोदी ने कहा कि देश तेजी से तरक्की कर सके, इसके लिए हर भाग में बिजली की पर्याप्त सप्लाई जरूरी है, उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार आने वाले समय में हर जगह 24 घंटे बिजली पहुंचाने की दिशा में काम करेगी, ताकि देश तरक्की की राह पर आगे बढ़ सके, नागपुर में मेट्रो का शिलान्यास करने पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि विदर्भ समेत महाराष्ट्र के कुछ भागों में किसान आत्महत्या करने को मजबूर होते हैं, पीएम ने किसानों से कहा कि वे अपना एक बैंक अकाउंट जरूर खुलवाएं, किसानों के परिवार का 1 लाख रुपये का बीमा किया जाएगा, ताकि मुसीबत के वक्त उन्हें राहत मिल सके, मोदी ने भरोसा दिलाया कि इस योजना से किसानों की हालत सुधरेगी और उन्हें आत्महत्या जैसे कदम नहीं उठाने होंगे, मोदी ने कहा कि अगर किसानों को खेतों तक पानी मिल जाए, तो वे मिट्टी से सोना भी पैदा कर सकते हैं, उन्होंने कहा कि पानी भी बिजली के जरिए ही पैदा होगा, इसलिए इस क्षेत्र पर ध्यान देना सबसे जरूरी है, मोदी ने ऊर्जा के सांस्कृतिक पक्ष का जिक्र करते हुए कहा, 'हमारे शास्त्रों में सूर्य को सात घोड़ों वाले रथ पर सवार बताया गया है, अगर आज के संदर्भ में देखें, तो ये सात घोड़े, ऊर्जा के सात स्रोत के प्रतीक हैं, ये स्रोत हैं...पानी, उष्मा, हवा, लिग्नाइट आदि.' प्रधानमंत्री ने कहा, 'आज हर किसी के हाथ में मोबाइल पहुंच गया है, केंद्र ने डिजिटल इंडिया प्रोग्राम शुरू किया है, जिससे लोग सरकार के कामकाज का जायजा मोबाइल के जरिए ले सकेंगे.'
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।