(DELHI, India)
उन्होंने कहा कि केन्द्र केवल आंध्र प्रदेश पुनर्गठन कानून को लागू कर रहा है। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रतिनिधि मंडल से भेंट के दौरान सिंह ने कहा कि केन्द्र ऐसा कुछ नहीं करेगा जिससे देश के संघीय ढांचे को नुकसान पंहुचे। प्रतिनिधि मंडल से मिलने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि हम मुख्यमंत्री की शक्तियों का अतिक्रमण नहीं कर रहे हैं। हम केवल आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम का पालन कर रहे हैं। हम पूरी तरह कानून के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। टीआरएस की सांसद के. कविता ने कहा कि गृह मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि केन्द्र सरकार देश के संघीय ढांचे को नुकसान नहीं पहुंचाएगी। कविता ने कहा कि यह बहुत सकारात्मक और लाभप्रद बैठक थी। तेलंगाना सरकार प्रदेश के राज्यपाल को हैदराबाद में कानून और व्यवस्था के मामले में कथित तौर पर दी गई अपार शक्तियों का विरोध कर रही है। कविता ने कहा कि हैदराबाद साझा राजधानी नहीं है बल्कि तेलंगाना की राजधानी है और ऐसे में अन्य राज्यों की तरह कानून व्यवस्था की शक्ति राज्य सरकार के पास होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को शक्तियां प्रदान करना एक मुद्दा है। गृह मंत्री तेलंगाना के हितों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।