झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने धमकी दी है कि अगर पीएम नरेंद्र मोदी माफी नहीं मांगेंगे, तो केंद्र के किसी भी मंत्री को झारखंड में घुसने नहीं दिया जाएगा। पीएम के साथ मंच साझा करने के दौरान हेमंत सोरेन के खिलाफ हूटिंग के बाद जेएमएम के नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। जेएमएम के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्या ने कहा कि सीएम की हूटिंग झारखंड राज्य का अपमान है। झारखंड की जनता इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी। सुप्रीयो ने केंद्र सरकार और बीजेपी के हर कार्यक्रम का झारखंड में विरोध करने की बात करते हुए कहा कि यह बीजेपी को बहुत महंगा पड़ने वाला है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।