केंद्र सरकार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से परामर्श की जरुरत नहीं है और वो अपनी सलाह अपनी पार्टीनीत गिनती की राज्य सरकारों के लिए बचा कर रखें। हैदराबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोनिया गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सोनिया की ओर से की गई टिप्पणी पर बोलते हुए कहा कि वे अपने साथियों को सलाह दें कि लोगों के लिए काम करें। ना कि अपनी तिजोरी भरें। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि पिछले दस साल के यूपीए के शासन में विकास क्यों नहीं हुआ। इसका जवाब भी सोनिया जनता को दे। सोनिया की ओर से झूठे सपने दिखाकर सत्ता में आने के सपने के बयान पर शाह ने कहा कि अभी केवल 90 दिन बीते हैं। लेकिन हम सभी वादे पूरे करेंगे। यदि हम वादे पूरे नहीं कर सके। तो हम अगले चुनाव में जनता के बीच ही नहीं जाएंगे......
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।