रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तान की ओर से जम्मू एवं कश्मीर में की जा रही गोलीबारी और युद्ध विराम उल्लंघन का जवाब देगी. जेटली ने पाकिस्तान की गोलीबारी में जम्मू एवं कश्मीर में आम नागरिकों के मारे जाने की घटना की भी निंदा की.उन्होंने कहा, हमारी सेना हर एक उल्लंघन का जवाब देने के लिए तैयार है. देश को पूरा भरोसा है कि सेना क्षेत्र और राष्ट्रीय हित की रक्षा सफलतापूर्वक कर रही है. जेटली ने कहा, आम नागरिकों की मौत युद्ध के दौरान भी निंदनीय है, तो युद्ध विराम के दौरान तो यह और भी ज्यादा निंदनीय है। वहीं पाकिस्तानी सेना भारत के कड़े रुख के बाद बैकफुट पर आ गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।