(WESTBENGAL, India)
जेटली ने प्रबंधन विकास संस्थान (एमडीआई) के मुर्शीदाबाद परिसर का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘मैंने कल कहा था और आज भी दोहरा रहा हूं कि पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तानी सेना की ओर से लगातार भड़काऊ कार्रवाई हो रही है।’ उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा पर देश के सशस्त्र बल और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल ‘हमारी सीमाओं और जनता की पूरी तरह सुरक्षा कर रहे हैं।’ रक्षा मंत्री ने कहा, ‘जो भी प्रतिक्रिया जरूरी है, वह उचित तरीके से की जा रही है।’ पाकिस्तानी सैनिकों ने बीती पूरी रात जम्मू सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 19 गांवों तथा 25 सीमावर्ती चौकियों पर गोले दागे और गोलीबारी की जिस पर बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई की। कल पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 22 सीमावर्ती चौकियों और 13 गांवों पर बिना किसी उकसावे के भारी गोलीबारी की थी जिसमें दो नागरिक मारे गए तथा छह अन्य घायल हो गए थे जिनमें बीएसएफ का एक जवान भी शामिल था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।