मानसून की बेरुखी के बाद राजस्थान में गर्मी ने फिर दिखाए तीखे तेवर,
(Rajasthan, India) मानसून के रूठते ही गर्मी ने फिर से तीखे तेवर अपना लिए हैं। दिनों दिन बढ़ती जा रही गर्मी नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। रविवार को पारे में 0.7 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। इसके साथ ही पारा 12 साल बाद फिर 39.8 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले 2 अगस्त 2002 को भी पारा 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। अगस्त के महीने में ये तापमान 2002 के बाद सर्वाधिक तापमान है। इस बीच पारा 10 अगस्त 2009 को 39.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। लेकिन इसके अलावा अन्य वर्षों में पारा 38 डिग्री को भी छू नहीं पाया था। तेज गर्मी के कारण प्रदेश के कई जिलों के लोग बेहाल है और घरों में पंखे-कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। तेज गर्मी और उमस के कारण दिनभर लोग परेशान होते रहे। दोपहर में सड़कें सूनी रहीं। मौसम विभाग का कहना है कि पारे में इसी तरह उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। आज तापमान में दशमलव तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।